
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय 1. प्रतिदिन प्रातःकाल...

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय 1. प्रतिदिन प्रातःकाल स्नानादि से निवृत होकर भगवान विष्णु जी के मस्तक तथा चरणो पर क्रमशः चन्दन का तिलक तथा लेप लगाये । तत्पश्चात ताॅबे के पात्र मे ताजा जल लें, उस पात्र को भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सम्मुख रखकर उसमे एक-एक करके सात तुलसी के पत्ते डाले, प्रत्येक पत्ते को डालते हुए अपनी मनोकामना के पूर्ण होने की प्रार्थना भगवान से करे । तत्पश्चात एक माला यानि 108 बार निम्न मंत्र का जाप करे:- ॐ नमो भगवते वासुदेवा मंत्र जाप के उपरांत पात्र के जल तथा तुलसी को ग्रहण करना चाहिए । प्रतिदिन निष्ठापूर्वक इस प्रयोग को करने से निश्चित ही मनोकामना पूर्ण होती हैं । 2. मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान भोलेनाथ के भक्तों को सोमवार के दिन 108 बेलपत्रो पर ॐ नमः शिवाय लिखकर तथा यही मंत्र बोलते हुए एक-२ बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पण करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते है 3. बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर जल में प्रवाहित करने से मनोरथ की पूर्ति होती है। 4. नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव शक्ति ज्योतिष 121, रविंद्र नगर ओल्ड पलासिया इंदौर 9755555085
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
