
14 अप्रैल को सूर्य आयेगा मेष में.... लगभग सभी देगा...
14 अप्रैल को सूर्य आयेगा मेष में.... लगभग सभी देगा शुभफल.... आज बात करना चाहूंगा सूर्य ग्रह की। सूर्य ग्रह एक राशि में एक महीना भ्रमण कर अगली राशि में प्रवेश कर जाता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो सक्रांन्ति कहते है। दोस्तो... इसी 14 अप्रैल शनिवार सूर्योदयी तिथि वैशाख कृष्ण त्रयोदशी को सूर्य प्रातः 09.40 पर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जायेगा। जिससे कि मीन मलमास समाप्त होगा। इसी दिन वैशाखी पर्व और मेष सक्रान्ति मनाई जायेगी। सूर्य के अपनी उच्च राशि में आने से लगभग एक माह से रूके हुए शुभ कार्य प्रारम्भ हो जायेगें। दोस्तो... सूर्य ग्रह राज्य और पिता कारक ग्रह माना जाता है। इसका सम्बन्ध हदृय से भी है। इसका शुभ गोचर यानि सूर्य का उच्च राशि में आना लगभग सभी 12 राशियो को कहीं ना कहीं फायदा देगा। 12 राशियो में मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुम्भ राशि के जातको एक माह तक विशेष लाभ देगा। इन राशि के जातको को एक माह तक उच्च का सूर्य ख्याति के साथ साथ रूके कार्य भी बनायेगा। आर्थिक लाभ होने के सकेंत है। जानिये सभी राशियो को मेष का सूर्य क्या प्रभाव देगा? मेष राशि वालो के पहले भाव में आने से क्रोध बढेगा। लेकिन संतान पक्ष के लिए शुभ है। राजकीय कार्यो से लाभ होगा। वृष राशि वालो को लम्बी यात्रा पर जाना पड सकता है। नौकरी वालो का स्थानान्तरण हो सकता है। मिथुन वालो को आर्थिक लाभ होगा। शुभफल देगा। कर्क राशि वालो को ख्याति मिलेगी। सरकारी कार्यो से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रो के लिए समय शुभ है। सिंह राशि वालो के लिए एक माह अच्छा रह सकता है। अपेक्षित मदद अवश्य मिलेगी। भाग्य साथ देगा। कन्या राशि वालो को विवादो से बचना चाहिए। विपरीत राजयोग फायदा अवश्य देगा। बिगडे कार्य बनेगें। तुला राशि वालो को दाम्पत्य जीवन में शांति बनाऐ रखनी चाहिए। लाभ अवश्य होगा। रोजगार मंे फायदा भी सम्भव है। वृश्चिक राशि वालो का स्वास्थ्य ठीक होगा। कर्ज उतरने की सम्भावना बनी रहेगी। आय बढेगी। धनु राशि के जातको के लिए उच्च का सूर्य फायदा देगा। पिता से सम्बन्ध मजबूत होगें। संतान पक्ष से भी लाभ होगा। मकर राशि वालो के लिए अचानक लाभ की सम्भावनाऐं बनी रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड सकता है। कुम्भ राशि वालो के लिए दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ सकती है समय काफी ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। मीन राशि वालो के लिए पारिवारिक सदस्य को स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी सम्भव। अपनो के सहयोग से कर्ज मुक्ति की सम्भावना भी रहेगी। दोस्तो... मेष राशि का सूर्य उच्च का माना जाता है। जिन बच्चो का जन्म इस एक माह में होगा, वे जीवन में बहुत ख्यातिनाम व्यक्ति बनेगें। हालांकि शनि मंगल की अशुभ युति उच्च सूर्य के शुभ प्रभाव को कम कर सकती है। लेकिन फिर भी मेष का सूर्य सभी राशियो के जातको को शुभफल देगा।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
