
15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति... जानिए राशियों प...
15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति... जानिए राशियों पर होगा क्या असर... दान-पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। सूर्य देव 14-15 जनवरी रात्री 02:08 मिनट पर उत्तरायण होंगे.. यानि सूर्य चाल बदलकर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यही वजह है कि सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का पर्व संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को सर्वाथ सिद्धि व रवि, कुमार योग का संयोग भी रहेगा। इस बार संक्रांति का वाहन गर्दभ होगा। संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी बुधवार के दिन भर दान-पुण्य और स्नान किया जा सकेगा। मकर राशि में प्रवेश करते ही सूर्यदेव उत्तरायण हो जाएंगे। दिन भी बड़े होने लगेंगे। इसके साथ ही धनु मलमास भी समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। 15 जनवरी को धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव।* मेष :- धन लाभ वृषभ :- मान यश मिथुन :- विजय कर्क :- खर्चा बढेगा सिंह :- भाग्य उदय कन्या :- प्रॉपर्टी लाभ तुला :- धन लाभ वृश्चिक :- विवाद धनु :- प्रमोशन मकर यश कीर्ति कुंभ :- मान- सम्मान मीन :- रोग पीड़ा मकर संक्रांति के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही विवाह, नूतन गृह प्रवेश, नया वाहन, भवन क्रय-विक्रय, मुंडन जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
