https://www.astrologerinindore.com
919425964795

अगर आपमें यह 22 आदतें हैं तो मान कर चलिए कि शनि...

अगर आपमें
2021-08-11T18:21:57
Shiv Shakti Jyotish
अगर आपमें यह 22 आदतें हैं तो मान कर चलिए कि शनि...

अगर आपमें यह 22 आदतें हैं तो मान कर चलिए कि शनिदेव आपको कभी परेशान नहीं करेंगे शनिदेव न्याय के देवता हैं। आप पर उनकी कृपा दृष्टि सदैव रहने वाली है। हर संकट में वे आपके साथी बनकर राह दिखाएंगे। जानिए वे आदतें कौन सी हैं... 1.नाखून काटते रहें जो लोग रोज अपने नाखून काटते हैं और उन्हें साफ भी रखते हैं, शनि ऐसा करने वालों का हमेशा खयाल रखते हैं। इसलिए अचानक अगर आप अपने नाखून काटने में आलस करने लगें या आपके नाखून गंदे रहने लगे तो समझें कि आपको शनि दशा सुधारने के लिए उपाय करने चाहिए। नाखून काटने की आदत को कभी ना बदलें। 2.दान करते रहें अगर आपका दिल गरीबों, जरूरतमंदों को देखकर पसीज जाता है और हर तीज-त्योहार पर गरीब जरूरतमंद की आप मदद करते हैं तो समझें शनिदेव की आप पर विशेष कृपा है। अगर आप गरीबों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और कपड़े सच्चे मन से दान करते हैं, तो आश्वस्त रहिए कि शनिदेव आपका हमेशा कल्याण ही करेंगे। 3.छाते की भेंट देगी शनिदेव की छत्र-छाया धूप व बारिश से बचने के लिए छाते दान करने वालों पर शनिदेव की छत्र-छाया हमेशा बनी रहती है। अगर अब तक यह आदत नहीं थी तो इसे तुरंत अपनी अच्छी आदतों में शामिल कर लीजिए। आखिर शनिदेव की छत्र-छाया किसे नहीं चाहिए? 4.कुत्तों की सेवा कुत्तों की सेवा करने वालों से भगवान शनि हमेशा प्रसन्न होते हैं। कुत्तों को खाना देने वालों और उनको कभी ना सताने वालों के शनिदेव सभी कष्ट दूर करते हैं। इसलिए अगर आप भी कुत्तों को प्यार करते हैं तो जीवन में शनि कोप से सदा बचे रहेंगे। 5.नेत्रहीन को राह दिखाएं किसी भी नेत्रहीन व्यक्ति को राह दिखाना, उनकी मदद करना शनि को खुश करने में सहायक सिद्ध होता है। जो लोग भी नेत्रहीन लोगों की अनदेखी नहीं करते, उनकी नि:स्वार्थ मदद करते हैं, शनिदेव उनसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उनकी सफलता-उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। 6.शनिवार का उपवास शनिवार का उपवास रखकर अपने हिस्से का भोजन गरीबों को देने की आदत है तो समझें शनि की कृपा से अन्न के भंडार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। ऐसे व्यक्ति अगर जीवन भर इस नियम का पालन करते हैं तो उन्हें कभी धन-संपदा की कमी नहीं होती। 7.मछलियों को आहार जो मछली खाते नहीं है बल्कि मछलियों को खाना खिलाते हैं उनसे शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इसलिए अगर आपको भी मछलियों को दाना खिलाने की आदत है तो खुशकिस्मत हैं आप, अपनी इस आदत को छूटने ना दें। 8.हर दिन स्नान, साफ स्वच्छ रहने की आदत प्रतिदिन स्नान कर खुद को साफ रखने वालों पर शनि की कृपा होती है। पवित्र रहने वालों की शनि हमेशा मदद करते हैं। 9.सफाई-कर्मियों की मदद जो सफाई-कर्मियों का सम्मान करते हैं और उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं, शनिदेव उनका साथ कभी नहीं छोड़ते। यह आदत कभी न बदलें, भाग्यशाली बनने की राह यही आदत खोलेगी। शनिदेव इस आदत से अत्यंत प्रसन्न रहते हैं। 10.साथी हाथ बढ़ाना जो लोग जरूरतमंद, परेशान और मेहनतकश लोगों की यथासंभव मदद करते हैं, वे शनिदेव को बेहद पसंद होते हैं। शविदेव उनके सारे कष्ट हर लेते हैं। इसलिए मदद करने की अपनी आदत को सदा बने रहने दें। 11.सम्मान करने की आदत वृद्ध माता-पिता तथा स्त्रियों को मां समान मानकर उनका सम्मान करने वालों की शनिदेव हमेशा सहायता करते हैं। 12.पौधारोपण, और पीपल-बरगद का पूजन पौधारोपण व पेड़ों का पूजन शनि भगवान को खुश करने के लिए बहुत जरूरी है। जो लोग पीपल और बरगद की पूजा करते हैं उनपर शनि अपनी कृपा अक्षुण्ण बनाए रखते हैं। 13.शिव की पूजा भगवान शिव की पूजा शनि को प्रसन्न करती है। रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने वालों का शनि सदैव ध्यान रखते हैं। 14.पितरों का श्राद्ध जो लोग अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं उनसे प्रसन्न होकर शनिदेव उनके कष्ट दूर करते हैं। इसलिए यह आदत हमेश बरकरार रखें। 15. ईमानदारी से आजीविका ऐसे लोग जो बिना किसी को नुकसान पहुंचाए, सही और धर्म की राह पर चलकर धन अर्जित करते हैं उन्हें शनि अपार लक्ष्मी का वर देते हैं। जो लोग ब्याजखोरी करते हैं, उनसे शनि रुष्ट हो जाते हैं। ब्याजखोरी से बचने वालों की शनि हमेशा सहायता करते हैं। 16.हनुमान आराधना जिनके ईष्ट भगवान हनुमान होते हैं या जो हनुमान को ईष्ट देवता बनाता है शनिदेव उसके रक्षक बनकर सदैव उनकी रक्षा करते हैं। 17.कान्हा के दोस्त हैं शनि जो श्रीकृष्ण को अपना ईष्ट भगवान मानते हैं शनि उनके दोस्त बन जाते हैं और कभी उनपर कोई विपत्ति नहीं आने देते। 18.दिव्यांगों की मदद दिव्यांगों की सहायता करना शनिदेव को प्रसन्न करता है। ऐसे लोगों का शनि सदैव कल्याण करते हैं। शनि स्वयं एक पैर से शनै: शनै: चलते हैं अत: यथासंभव दिव्यांगों की मदद की आदत डालें। 19.शराब से दूरी शराब का सेवन शनिदेव को नाराज करता है। जो लोग मदिरापान से दूर रहते हैं शनिदेव की कृपा उनपर बनी रहती है। 20.शाकाहार की आदत जो लोग शाकाहार का सेवन करते हैं और मांस, मछली, मीट से दूर रहते हैं उनसे शनिदेव प्रसन्न होकर उनके परिवार समेत उनका भला करते हैं। 21.सातमुखी रुद्राक्ष सातमुखी रुद्राक्ष धारण करने वालों के शनिदेव भाग्य खोल देते हैं। इसलिए जिन्हें रुद्राक्ष पसंद हो या रुद्राक्ष पहनने की आदत हो, वे शनिदेव से शुभ फल पाते हैं। 22.कुष्ठ रोगियों की मदद कुष्ठ रोगियों की सेवा करना पुण्य का काम माना गया है। शनि भी ऐसे लोगों से प्रसन्न होते हैं जो कुष्ठ रोगियों की सेवा करते हैं। ऐसे लोगों को सारे कष्टों, परेशानियों से शनिदेव बचाते हैं। 📱9755555085

Message Us

Keywords

गयमीलसदशसुरनहिासजरदोजलनसुश़ेराीनगीसददूरेसत़ोूनसेसीपसहदकोगरोलतोलिशा्षयह़तरणिसहरुदबनदिछोहोतोतीतथाजितरतेियममेशसफा्तिबदलसिदपुणनकीनानोजनायतशिवपारषुणतुरआदतष्णउपारोजमानीबोरतमदतेमददालीहननान्ईष्ालोतिलजिनस्तयाणजातपातोरीयाजष्मपनीपनेसाथीजानिजो साग्यप परपूजननतकशकुष्शविदपरिवलीजिपालन1.नारहतीजीवनूप वलोगोसमझेरहतेवच्छपूजािर शबहुतअपनालातेदानािलानजो शवृद्ढ़ानेनदेखीबारिश3.छातविशेषप्रसनसफलतान्नतिप्यारनिदेवो शनिबल्किदेवता2.दानबढ़ानजो लोगदृष्टि़द दालरोगियोत्रियोपवित्रर्मियोदत नहीअत्यंत्रसन्नस्वार्थनपर शनिजो मछलीि शनिदेन-संपदा5.नेत्र14.पितरो6.शनिवारशनि रुष्21.सातमुमाता-पितपर शनिदेछत्र-छायापीपल-बरगद12.पौधारोपणतीज-त्योहार

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          products False False +918042783835