
*वास्तु शास्त्र के ये 3 अचूक नियम जिनको पालन किया ...

*वास्तु शास्त्र के ये 3 अचूक नियम जिनको पालन किया तो पैसे और तरक्की से कोई नहीं रोक सकता-* आज अगर आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है तो हो सकता है कि घर या कार्यक्षेत्र के खराब वास्तु का असर आपको मालूम न पड़े। लेकिन अगर ग्रह-नक्षत्र बिगड़े तो खराब वास्तु आपकी समस्याओं को कई गुना बढ़ा सकता है। ध्यान रखें, वास्तु एक विज्ञान है और इसका निराकरण केवल वैज्ञानिक तरीके से ही किया जा सकता है… 1.नियम नंबर एक आपके प्लॉट का घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व का हिस्सा कभी भी ढका हुआ, दबा हुआ, कटा हुआ, गोल या ऊंचा नहीं होना चाहिए। साथ ही नैऋत्य कोण बढ़ा हुआ और नीचा नहीं होना चाहिए। 2. नियम नंबर दो घर की चारदीवारी का द्वार या घर का मुख्य द्वार ईशान कोण (उत्तर-पूर्व का कोना) की पूर्वी दीवार पर, ईशान कोण की उत्तरी दीवार पर, अग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व का कोना) की दक्षिणी दीवार पर और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम का कोना) की पश्चिमी दीवार पर हो सकता है। 3. यहां नहीं होना चाहिए मेन गेट अग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व का कोना) की पूर्व दीवार पर, नैऋत्य (दक्षिण पश्चिम का कोना) कोण की दक्षिण या पश्चिम दीवार पर या वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम) की उत्तर दीवार पर घर का मुख्य दरवाजा नहीं होना चाहिए। 4. नियम नंबर तीन बेसमेंट और भूमिगत पानी का स्रोत जैसे कुआं, बोरवेल, टंकी, सेप्टिक टैंक या किसी भी तरह का कोई गड्ढा केवल उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या ईशान कोण के एरिया में होना चाहिए। इसके अलावा किसी और दिशा में इसे नहीं होना चाहिए। सेप्टिक टैंक और टॉइलट ईशान कोण में कभी नहीं बनवाने चाहिए। यदि आप इन तीन नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर का वास्तु लाभ की दृष्टि से प्रथम श्रेणी में आ जाएगा। यदि इनमें से कोई भी दोष घर में होगा तो उस घर में रहनेवाले लोगों का जीवन सुखमय नहीं हो सकता।
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
