
स्त्रियों की हथेली में ये 5 निशान होते हैं शुभ हस...

स्त्रियों की हथेली में ये 5 निशान होते हैं शुभ हस्तरेखा के अनुसार हर हथेली में रेखाओं के अलावा कुछ खास निशान भी होते हैं। जिन्हें देखकर भविष्य की अच्छी या बुरी बातों का पता चल जाता है। ये खास आकृति या चिन्ह स्त्रियों और पुरूषों के भविष्य के बारे में अलग-अलग संकेत देते हैं। हस्तरेखा के अनुसार स्त्रियों के हाथों में कुछ खास निशान होते हैं। जिनको देखकर धन लाभ, सुख-संपत्ति और पैसों के बारे में पता किया जा सकता है। स्त्रियों की हथेली के निशान और उनका फल 1. किसी स्त्री की हथेली में कमल या मछली जैसी आकृति बन रही हो तो उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता है। 2. किसी स्त्री के हाथ में रथ या ध्वजा का निशान बना होता है तो उसका जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता है। 3. जिस स्त्री की दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या बैल जैसा निशान बन रहा हो उसका जीवनसाथी बड़ा बिजनेस मेन होता है। 4. स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या राजा समान जीवन जीने वाला होता है। 5. जिस स्त्री की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा लिए हो और हाथों में स्वस्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी स्त्रियां जहां रहती हैं वहां पैसों की कमी नहीं होती। 6. जिस स्त्री की हथेली के बीच में स्पष्ट त्रिभुज या धनुष जैसा निशान होता है उसको हर तरह का सुख मिलता है और वो भाग्यशाली होती हैं
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
