
राहु और केतु 7 तारीख को सुबह 7 .45 पर राशि परिवर्त...
राहु और केतु 7 तारीख को सुबह 7 .45 पर राशि परिवर्तन कर रहे हैं डेढ़ साल के बाद राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में प्रवेश करेंगे और सितंबर 2020 तक यही रहेगे। बहुत सारे रिजल्ट तो आपकी कुंडली पर निर्भर करेंगे दशा अंतर्दशा पे फिर भी आइए जानते है। लग्नो के हिसाब से किस लग्न में किस तरह का प्रभाव होगा जाने *मेष लग्न* मेष लग्न के तीसरे घर में यानी मिथुन मित्र राशि से राहु का गोचर होगा और केतु का नौवें घर में धनु राशि में। यहां राहु आपको छोटे-छोटे भ्रमण करवा सकता है। छोटे बहन भाइयों से मनमुटाव हो सकता है या उनकी सेहत को कोई ना कोई परेशानी सकती है। मित्र ग्रहों से राहु का गोचर जो कि मिथुन में बैठे हैं अच्छा लाभ देगा। केतु धार्मिक यात्रा या धार्मिक काम करवा सकता है। *वृषभ लग्न* वृष लग्न के दूसरे घर में राहु का और और आठवें घर में केतु का गोचर होगा। कुटुंब में किसी तरह का मनमुटाव भी हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है आपको कुटुंब से दूर रहना पड़े। धन संबंधी मामले सुलझेगे। धन आने के योग बनेंगे। पेट से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं क्योंकि केतु का भ्रमण आठवें घर में होगा। वाहन भी ध्यान से चलाएं। *मिथुन लग्न* मिथुन लग्न वालों के लग्न में राहु और सातवें में केतु का भ्रमण होगा।बहुत सारे कार्य बनने लगेंगे जो अभी तक रुके हुए थे। परंतु शादीशुदा जिंदगी को कहीं ना कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि सातवें में केतु पति पत्नी में मनमुटाव पैदा करेगा। क्योंकि आने वाले समय में बृहस्पति और केतु की युति बनेंगी। *कर्क लग्न* कर्क लग्न वालों के 12वे घर में राहु का भ्रमण होगा पिछले समय में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी ।यात्राएं बढ़ेंगी खर्च भी अधिक हो सकते हैं । शादीशुदा जिंदगी मैं आ रही परेशानियों में भी कुछ समय के बाद राहत मिलनी शुरू हो जाएगी क्योंकि शनि और केतु का क्रॉस है इसलिए। कुछ समय के लिए अधिक ध्यान रखना चाहिए वहां पर भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है *सिंह लग्न* सिंह लग्न वालों के लाभ भाव में राहु और पंचम भाव में केतु का भ्रमण होगा। राहु तकरीबन ग्यारहवें भाव में अच्छा फल देता है । विद्यार्थियों को अपनी विद्या की तरफ अति ध्यान देना चाहिए क्योंकि पंचम भाव में केतु का भ्रमण होगा। प्रेमी प्रेमिका की तरफ से भी किसी ना किसी तरह की और असंतुष्टि बनी रहेगी। जो महिलाएं प्रेग्नेंट है उन्हें भी खास ध्यान रखना चाहिए।। *कन्या लग्न* कन्या लग्न वालों के दसवें घर में राहु और चौथे घर में केतु का भ्रमण होगा । काम के संबंधित नए-नए रास्ते खुलेंगे ।तबादले होने के योग बनेंगे खासकर जिनकी राहु की या चंद्र की दशा अंतर्दशा चल रही हो। प्रोफेशन में कुछ बदलाव होंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। केतु चौथे घर में वाहन या भूमि के योग बनाएगा । *तुला लग्न* तुला लग्न वालों के लिए नोवे घर में राहु और तीसरे घर में केतु भ्रमण करेगा। जो लोग यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं यह फॉरेन सेटल होने की सोच रहे हैं और कुंडली में योग हैं वह इस समय प्लानिंग कर सकते हैं यात्रा के योग रहेंगे। छोटे बहन भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। सर्वाइकल कंधे में दर्द जैसी प्रॉब्लम हो सकते हैं *वृश्चिक लग्न* वृश्चिक लग्न वालों के आठवें घर में राहु और दूसरे घर में केतु भ्रमण करेंगे । धन से संबंधित दिक्कत हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं राहु अष्टम में होने से छोटी मोटी इंटरनल प्रॉब्लम, इंफेक्शन हो सकती है, दशा अंतर्दशा है तो अधिक ध्यान रखना होगा। *धनु लग्न* धनु लग्न वालों के लिए लग्न में केतु का सातवें घर में राहु का प्रवेश होगा कुछ मानसिक तनाव बना रह सकते हैं शादीशुदा जिंदगी में भी कुछ दिक्कत हो सकती है ।अगर विवाहित नहीं है तो विवाह होने के योग बन सकते हैं।। पार्टनरशिप में काम करते हैं तो ध्यान रखने की जरूरत होगी। *मकर लग्न* मकर लग्न के बारहवे घर में केतु का प्रवेश होगा और छठे घर में राहु का प्रवेश हो। मकर लग्न वाले काफी दिक्कतें झेल रहे हैं जीवन में पर उनकी परेशानियों का हल तब तक नहीं होगा जब तक शनि केतु को क्रॉस न कर ले। नुकसान होने के योग हो सकते हैं क्योंकि कर्म कारक शनि के आगे और लग्नेश के आगे केतु का आना राहु की दृष्टि लग्नेश पर होना। राहु छठे होने से सेहत संबंधित परेशानियां भी झेलनी पड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी उलझ सकते हैं । *कुंभ लग्न* कुंभ लग्न वालों के पांचवें में राहु ग्यारहवें घर में केतु का प्रवेश होगा विद्या संबंधित अड़चने आ। सकती हैं। जो लेडीस प्रेग्नेंट है उन्हें अपनी प्रेगनेंसी का खास ध्यान रखना चाहिए। बहुत सारी परेशानियों से राहत मिलेगी राहु के छठे के निकलने से लाभ और लग्नेश के आगे केतु आने से कुछ धन संबंधी मामलों में रुकावट आ सकती है। परंतु आ रही बहुत सारी परेशानियों का हल भी निकलेगा काफी राहत महसूस करेंगे कुंभ लग्न वाले। *मीन लग्न* मीन लग्न वालों के चौथे घर में राहु और दसवें घर में केतु का प्रवेश होगा। सुख भाव में राहु आने से सुख की कमी हो सकती है या आपकी दूर की यात्रा। जो लोग फॉरेन सेटल होने की सोच रहे हैं फॉरेन जाने के योग बनेंगे। जो लोग घर या वाहन में बदलाव करना चाहते हैं उसका बदलाव हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं । प्रोफेशन में भी कुछ ना कुछ तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। शनि के आगे केतु आने के कारण । लग्नेश धन के मालिक शनि और केतु की युति भी बनेगी इसलिए सेहत और धन संबंधी मामलों का ध्यान रखना चाहिए।। 🙏
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
