SHIVSHAKTIJYOTISH
08042783835
https://www.astrologerinindore.com
919425964795

गुरु ग्रह मार्गी -9 जून से =^=^=^=^=^=^=^=^=...

2017-06-08T01:24:14
Shiv Shakti Jyotish
गुरु ग्रह मार्गी -9 जून से =^=^=^=^=^=^=^=^=...

गुरु ग्रह मार्गी -9 जून से =^=^=^=^=^=^=^=^=^ आने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा 9 जून को शाम 7.40 बजे बृहस्पति अर्थात गुरु मार्गीय होंगे। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से गुरु वक्रीय चल रहे हैं। पंचागीय गणना में पूर्णिमा तिथि पर गुरु का मार्गीय होना शुभ संकेत है। वर्तमान में बृहस्पति कन्या राशि में भ्रमणरत होकर वक्रीय चल रहे हैं। साथ ही शनि का वक्रत्व काल भी दशम चतुष्पद दृष्टि संबंध बना रहा है। माना जाता है कि वक्री शुभ ग्रह यदि अन्य पाप ग्रह से दृष्टि संबंध बनाते हैं तो हानिकारक, प्राकृतिक परिवर्तन तथा बाजार में नकारात्मक स्थिति बनती है। गुरु के मार्गीय होने से कई राशियों के जातकों को राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि अधिकांश राशियों के लिए आने वाला समय भाग्योदय कारक रहेगा क्योंकि ग्रह गोचर में अनुकूलता आएगी। व्यापारियों, खासतौर पर कृषि से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी 👉मेष राशि के जातकों को पिछले कुछ समय से आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 👉वृषभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन सुखकारी है, इससे कार्यक्षेत्र में प्रगति प्राप्त होगी। किसी कार्य को करने के पहले ठीक तरह से योजना बनाएं तो लाभ मिलेगा। 👉मिथुन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। जो जातक कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं उनका कार्य सिद्ध होगा। यदि जन्मस्थान से बाहर कार्य करें तो अधिक लाभ होगा। 👉कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन अध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगा। जातकों का भाग्योदय होगा। 👉सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन यात्रा योग लेकर आ रहा है। व्यवसाय के लिए देश-विदेश में यात्रा होगी। 👉कन्या राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मानसिक शांति लेकर आया है। जिन जातकों को स्वास्थ्य की समस्याएं हैं, उन्हें निश्चित ही राहत प्राप्त होगी। 👉तुला राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन प्रतिकूल है। संचित धन का ह्रास होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। 👉वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन ऐश्वर्य योग लाया है। इन दिनों भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बनेंगे। 👉धनु राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन राहत भरा होगा। कुछ समय से जारी उलझनें समाप्त होंगी, किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 👉मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन भाग्योदय लाया है। किसी मुश्किल कार्य में भाग्य का सहयोग मिलेगा, बड़ी योजना सफल होगी। 👉कुंभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन व्यावसायिक लाभ के योग बना रहा है। यदि जातक व्यवसाय में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो लाभ होगा। 👉मीन राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मांगलिक कार्यों के योग बना रहा है। पिछले कुछ समय से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

Message Us

Keywords

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          products False False +918042783835