
एस्ट्रोलॉजी हाउस ॐ गुरूवे नमः। गुरु ग्रह अभी तुला ...
एस्ट्रोलॉजी हाउस ॐ गुरूवे नमः। गुरु ग्रह अभी तुला राशि मे चल रहे है।गुरु शुक्र को अपना शत्रु मानते है और शुक्र गुरु से शत्रु भाव नही रखता है।कुम्भ मेष ओर मिथुन राशि वाले जातकों को जल्द ही फायदा होने वाला है क्योंकि इन राशियों पर गुरु ग्रह की दृष्टि पड़ रही है।तुला राशि वाले जातक को अभी भी सयंम से कार्य करना चाहिए।नुकसान की भरपाई शीध्र ही होने वाली है। कर्क वृश्चिक मीन राशि वाले जातक को पैसे सोच समझ कर लगावें।इन राशि वाले जातक को नई नई विचारधारा से कई नए कार्य की रूप रेखा में धन लगाने की लालसा बनेगी।लेकिन जल्दबाजी उचित नही है।अर्थ का नुकसान हो सकता है।इन राशि वाले जातकों के मांगलिक कार्य की योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ होगा।जिनके पेट की बीमारी हो खाना पच नही रहा है वे सभी जातक गुरु मंत्र का जप करें और पीली वस्तु का दान भी अवश्य करें।जिनके व्यापार में हानि की संभावना बढ़ती हो वे केसर या पीले चंदन का तिलक मस्तक जीभ ओर नाभि में लगावें।जिनके विवाह में बार बार रुकावटे आती है वे हर गुरुवार को पानी मे एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।जिनके अष्टम भाव मे या शत्रु राशि मे अथवा गुरु की महादशा या अंतर्दशा चल रही है वे केले के पेड़ की पूजा करे।गोमाता को रोज पीली रोटी बनाकर देवें।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
