SHIVSHAKTIJYOTISH
08042783835
https://www.astrologerinindore.com
919425964795

*ज्योतिष में हल्दी का महत्व* *हल्दी का बृहस्पति ग...

2018-02-16T01:18:32
Shiv Shakti Jyotish
*ज्योतिष में हल्दी का महत्व**हल्दी का बृहस्पति ग...

*ज्योतिष में हल्दी का महत्व* *हल्दी का बृहस्पति ग्रह से संम्बन्ध* हल्दी का महत्व - हल्दी एक विशेष प्रकार की औषधि है, जिसमें दैवीय गुण भी हैं. - हिन्दू धर्म में हल्दी को शुभ और मंगलकारी माना गया है. - हल्दी भोजन में स्वाद के साथ जीवन में संपन्नता भी लाती है. - यह मुख्य रूप से विषरोधक होती है और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करती है. - इसलिए हल्दी का प्रयोग हवन और औषधियों में भी किया जाता है. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो हल्दी के प्रयोग से ग्रहों की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. हल्दी खासतौर पर बृहस्पति से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर सकती है. हल्दी कई रंगों की होती है. यह पीले, नारंगी और काले रंग की होती है. रंगों के आधार पर इसका ग्रहों से संबंध होता है. - पीली हल्दी का संबंध बृहस्पति से है. - नारंगी हल्दी मंगल से और काली हल्दी शनि ग्रह से संबंध रखती है. - ज्योतिष में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए हल्दी का प्रयोग होता है. - बृहस्पति से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए पीली हल्दी रामबाण है. हल्दी से होने वाले लाभ ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हल्दी गुणों की खान है. हल्दी के बिना भोजन पूरा नहीं होता. हल्दी के बिना कोई शुभ काम पूरा नहीं होता है. यहां जानें हल्दी से होने वाले लाभ - भोजन में संतुलित मात्र में हल्दी का प्रयोग आरोग्यवान बनाता है. - जल में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्पित करने से शादी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. - पेट से जुड़ी या कैंसर जैसी समस्या हो तो हल्दी का दान करना लाभ होता है. - रोज सुबह हल्दी का तिलक लगाने से वाणी की शक्ति मिलती है. - हल्दी की माला से मंत्र जाप इंसान को बुद्धिमान और ज्ञानी बनाता है. आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है. इससे आपके जीवन में समस्याएं बढ़ रही हैं तो हल्दी के ज्योतिषीय प्रयोग से आप अपने बृहस्पति को मजबूत कर सकते हैं. - गांठ वाली पीली हल्दी को पीले धागे में बांधकर गले या बाजू में पहनें. - यह पीले पुखराज की तरह काम करता है. इससे बृहस्पति को मजबूत होता है. - गुरुवार को सुबह हल्दी धारण करना अच्छा होगा. आपकी शादी में लगातार बाधाएं आ रही हैं या किसी कारण रिश्ता तय नहीं हो पा रहा. ऐसे में हल्दी के इन प्रयोगों से जल्दी ही आपकी शादी का प्रयास सफल होगा - - नहाने वाले पानी में थोड़ी सी पिसी हुई हल्दी मिलाएं. - रोज सुबह सूर्य से सामने हल्दी मिलाकर जल चढ़ाए. - जल चढ़ाने के बाद लोटे के किनारों पर लगी हल्दी को माथे और गले पर लगाएं. - ये प्रयोग लगातार एक माह तक करें. ज्योतिष के अनुसार हल्दी के विशेष प्रयोग से सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. अपनाएं ये प्रयोग - - मांगलिक कार्यों में हल्दी के प्रयोग से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रोका जाता है. - हल्दी लगाकर स्नान करने से इंसान का तेज बढ़ता है. - हल्दी लगाकर स्नान करने से आप पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होगा |

Message Us

Keywords

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          products False False +918042783835