
पति पत्नी के खराब सम्बन्धो को ठीक करने के तंत्र उप...
पति पत्नी के खराब सम्बन्धो को ठीक करने के तंत्र उपाय ================================ 1- पति द्वारा पत्नी के साथ मार पीट और घर का पैसा बाहरी औरतों पर बर्बाद लेकिन अभी पति पत्नी दोनों साथ साथ ही रहते हों तो निम्न लिखित उपाय करें। 27 दिन नारियल पर सरसों के तेल का टीका लगा कर साथ में थोड़े से काले तिल रख के जल प्रवाह करें। और उपरोक्त उपाय बुधवार से शुरू करें। 2- अगर पति पत्नी को छोड़ चुका हो त्याग कर चुका हो तो शुक्र देव को ठीक करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें। गाय की सेवा करें। गाय को अपने वजन के बराबर हरी चरी, ज्वार खिलाएं। योग्य ब्राह्मण को गाय का दान करें। गौ मूत्र का छिड़काव घर में करें। शरीर पर ज्यादा से ज्यादा चांदी धारण करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा गले में डालें। घर के सभी सदस्य अपने शरीर पर ज्यादा से ज्यादा चांदी डालें। चांदी के बर्तन में गंगा जल भर के चांदी के 4 चौकोर टुकड़े डाल के चांदी का ढक्कन लगा के घर में रखें। राहु का सामान जंग लगा लोहा वारिश की भीगी लकड़ी आदि किसी भी प्रकार का कबाड़ घर से बाहर करें। छ्त को साफ रखें छ्त पर किसी भी प्रकार का कूड़ा इक्ठ्ठा ना होने दें। नीले और काले साथ ही मल्टी कलर के कपडे ना पहने। हलके रंग के कपडे इस्तेमाल करें। टॉयलेट बाथ रूम एक दम साफ सुथरे रखे। उनमे खुशबू का इंतजाम करें। बिस्तर पर खाना पीना बंद करें। बिस्तर कटे फटे ना हों। बिस्तर एक दम साफ सुथरे रखें। रोज घर में अच्छी ब्रांड की अगरबत्ती जलाएं। जल्दी उठें नहा धोकर प्रेस किये कपडे पहनें। सेंट परफ्यूम do का इस्तेमाल करें। 43 दिन 2 मुठ्ठी जौ दूध या गौ मूत्र में धोकर जल प्रवाह करें।
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
