
शनि जयंती के दिन शनि को खुश करना सबसे आसान होता है...
शनि जयंती के दिन शनि को खुश करना सबसे आसान होता है। इन्हें खुश करने का सबसे सरल तरीका है पत्नी की पूजा। अगर आप सोच रहे हैं कि आपको अपनी पत्नी की पूजा करनी है तो ग़लत सोच रहे हैं। शनि की कृपा दृष्टि पाने के लिए शनि की पत्नी की पूजा कीजिए। शनि देव अपनी पत्नी की पूजा से बहुत प्रसन्न होते हैं और कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं। ऐसे करें शनि पत्नी की पूजा शनि देव को उनकी पत्नी ने श्राप दिया था कि शनि जिसे देखेंगे उसके जीवन की सारी खुशियां चली जाएगी। लेकिन शिव की कृपा से पत्नी द्वारा दिया गया शाप शनि देव के लिए वरदान बन गया। इसलिए शनि अपनी पत्नी के नाम का जप करने वाले को कभी कष्ट नहीं देते हैं। शनि जयंती के दिन प्रातः शनि की पूजा करके शनि पत्नी मंत्र का जप करें। शनि पत्नी मंत्र ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिया। कंटकी कलही चाऽथ तुरंगी महिषी अजा।। शनेर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्। दुःखानि नाशयेन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखम।। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अन्य दिनों में भी जो व्यक्ति नियमित इस मंत्र का जप करता रहता है उसे शनि की दशा में कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। इस शनि मंत्र से बाधाओं से पाएं मुक्ति इस वर्ष शनि जयंती के दिन रात्रि में सूर्य ग्रहण भी होने जा रहा है। यह एक विशेष ज्योतिषीय घटना है। इस अवसर पर सूर्य और शनि की कृपा एक साथ पाने के लिए प्रातः काल सूर्य को देखते हुए 'सूर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्षः शिवप्रियः मन्दचारः प्रसन्नात्मा पीडां दहतु मे शनिः' इस मंत्र का जप करें। इस दिन से नियमित 21 दिन तक इस प्रकार से शनि और सूर्य की पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं और कष्टों में कमी आएगी। बिना मंत्र के ऐसे पाएं शनि कृपा शनि महाराज मजदूर, भिखारी, कमजोर वर्गों के स्वामी हैं। शनि देव को हमेशा खुश रखना है तो इन्हें प्रसन्न रखें और शनि जयंती के मौके पर इन्हें भोजन कराएं। सफाईकर्मियों को धन दें। खिचड़ी में तिल मिलाकर प्रसाद बांटें।
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
