
अन्य अशुभ लक्षण : *यदि घर के मुख्य द्वार से सांप...
अन्य अशुभ लक्षण : *यदि घर के मुख्य द्वार से सांप का प्रवेश होता है तो इसके मतलब है कि गृहस्वामी या गृहस्वामिनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। *यदि घर में कोई चोट खाया या घायल पक्षी या उसका कोई काटा हुआ अंग आंगन में गिरता है तो महासंकट आने वाला है। *घर में यदि कुतिया प्रसव करती है तो यह घर के मुखिया के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है। इसके कारण शत्रु की वृद्धि होती है तथा अपने ही परिवार में मतभेद होने लगते हैं। *यदि घर की छत, दीवार या घर के किसी भी कोने में लाल रंग की चींटिया घुमती या रेंगती हुई दिखाई दे तो समझ लीजिए कि संपत्ति का क्षय होने वाला है या यदि पंख वाली चींटियां हो तो घर में बिना किसी कारण के क्लेश की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। *यदि घर में रसोईघर का प्लेटफार्म का चटक या टूट जाए या फिर चाकला टूट या तड़क जाए तो यह दरिद्रता की निशानी है। * यदि घर में दूध बार बार जमीन पर गिरता हो, किसी भी कारण से तो घर में क्लेश और विवाद की स्थिति बनती है। * यदि जिस दिन नए घर में प्रवेश करना हो तो, उसी दिन सूर्योदय के समय कोई भी पशु रोता है तो उस दिन गृह प्रवेश टाल दें यह संकेत शुभ नहीं होता है घर में प्रवेश करते ही दुःख आरम्भ हो जाएंगे। * शुभ कार्य के लिए विचार चल रहा हो तब यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो कार्य की असफलता होती है। *यदि आकाश में तारे टूटते दिखाई दें तो यह स्वास्थ्य खराब होने की सूचना होती है। इसी के साथ नौकरी में खतरा एवं आर्थिक तंगी आने लगती है। * जिस घर में बिच्छू कतार बनाकर बाहर जाते हुए दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि वहां से लक्ष्मी जाने की तैयारी कर रही हैं। * पीला बिच्छू माया का प्रतीक है। ऐसा बिच्छू घर में निकले तो घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। * जिस घर में प्राय: बिल्लियां विष्ठा कर जाती हैं, वहां कुछ शुभत्व के लक्षण प्रकट होते हैं। * घर में चमगादड़ों का वास अशुभ है। * जिस भवन में छछूंदरें घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है। * जिस घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
