
झाड़ू रखने के नियम... झाड़ू के महत्व को देखते हुए...

झाड़ू रखने के नियम... झाड़ू के महत्व को देखते हुए वास्तु शास्त्र द्वारा कई नियम बताए गए हैं। - जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो, तब उसे नजरों के सामने से हटाकर रखना चाहिए। - झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए। - ध्यान रहे झाड़ू पर जाने-अनजाने पैर नहीं लगने चाहिए, इससे महालक्ष्मी का अपमान होता है। - झाड़ू हमेशा साफ रखें। - ज्यादा पुरानी झाड़ू को घर में न रखें। - झाड़ू को कभी जलाना नहीं चाहिए। - शनिवार को पुरानी झाड़ू बदल देना चाहिए। - शनिवार के दिन घर में विशेष साफ-सफाई करनी चाहिए। - घर के मुख्य दरवाजा के पीछे एक छोटी झाड़ू टांगकर रखना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। =========================== १. यदि सभा में साबर मन्त्र बोल दिए जाये तो साबर मन्त्र अपना प्रभाव छोड़ देते है ! २.यदि किसी किताब से उठाकर मन्त्र जपना शुरू कर दे तो भी साबर मन्त्र अपना पूर्ण प्रभाव नहीं देते ! ३.साबर मन्त्र अशुद्ध होते है इनके शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता क्योंकि यह ग्रामीण भाषा में होते है यदि इन्हें शुद्ध कर दिया जाये तो यह अपना प्रभाव छोड़ देते है ! ४.प्रदर्शन के लिए यदि इनका प्रयोग किया जाये तो यह अपना प्रभाव छोड़ देते है ! ५.यदि केवल आजमाइश के लिए इन मंत्रो का जप किया जाये तो यह मन्त्र अपना पूर्ण प्रभाव नहीं देते ! ऐसे और भी अनेक कारण है ! उचित यही रहता है कि साबर मंत्रो को गुरुमुख से प्राप्त करे क्योंकि गुरु साक्षात शिव होते है और साबर मंत्रो के जन्मदाता स्वयं शिव है ! शिव के मुख से निकले मन्त्र असफल हो ही नहीं सकते ! ========================== आप भले ही इसे अंधविश्वास कहो या फिर टोटका मगर यह सच है कि बुरी नजर से बचने के लिए हमेशा से ही नजरबट्टू की शरण ली जा रही है। अधिकांश दुकानों के बाहर इसे टंगा देखा जा सकता है। और वह है - नींबू व हरी मिर्च से बना नजरबट्टू। नजरबट्टू बनाने के लिए एक धागे में एक नींबू व उसके साथ पांच या सात हरी मिर्च पिरो दी जाती है फिर इसे दुकानों के बाहर टांग दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नींबू व हरी मिर्च को दुकान के बाहर टांग देने से किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी और दुकानदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मॉडर्न व पढ़े-लिखे लोग तक इस बात को मानते हैं कि बुरी नजर से बचने के लिए तो नजरबट्टू सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए बाजार हो या महंगे शॉपिंग मॉल्स अधिकांश दुकानों के आगे नींबू व हरी मिर्च लटकते हुए मिल जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि हरी मिर्च व नींबू लटकाने से कारोबार को बुरी नजर नहीं लगती है।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
