SHIVSHAKTIJYOTISH
08042783835
https://www.astrologerinindore.com
919425964795

कैसी हो हमारे घर मे आलमारी रखने की जगह- एवं वस्तु ...

2018-08-04T16:20:16
Shiv Shakti Jyotish
कैसी हो हमारे घर मे आलमारी रखने की जगह- एवं वस्तु ...

कैसी हो हमारे घर मे आलमारी रखने की जगह- एवं वस्तु अनुसार आलमारी को रखने की सही दिशा कौन सी है- जिससे हमारे घर मे रुपयों पैसो की कमी कभी भी न हो पाए- आप चाहे अमीर हो, मिडिल क्लास या फिर गरीब लेकिन हर घर में एक अलमारी जरूर होती हैं. यह अलमारी हमारे घर का दिल होती हैं. इसके अन्दर लोग अपने गहने, पैसे, कपड़े, जरूरी कागजात जैसी तमाम तरह की चीजें रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अलमारी आपके घर की अर्थव्यवस्था पर सीधा सीधा असर डालती हैं. आप ने अलमारी को घर के किस कोने में रखा हैं, अलमारी के अन्दर कौन कौन सा सामान हैं, अलमारी का रंग कौन सा हैं, इन सभी बातों का असर घर की गरीबी और अमीरी पर पड़ता हैं. आसान शब्दों में कहे तो अलमारी को वास्तु के हिसाब से रखने पर आपके घर धन की वर्षा हो सकती हैं लेकिन यदि आप ने वास्तु नियमो का पालन नहीं किया तो आपके घर दरिद्रता प्रवेश कर सकती हैं. 1. घर की अलमारी के दरवाजे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं खुलने चाहिए. जिन अलमारियों के दरवाजे दक्षिण दिशा की ओर खुलते हैं वो पैसो के मामले में हमेशा खाली ही रहती हैं. 2. अलमारी को कभी भी डायरेक्ट जमीन पर नहीं रखना चाहिए. उसके नीचे लकड़ी के पटिए का टेका या स्टैंड लगा देना चाहिए. आप चाहे तो अलमारी के नीचे पेपर, पन्नी या कपड़ा भी बिछा सकते हैं. 3. घर के उत्तर – पूर्वी कोने में भूलकर भी अलमारी ना रखे. इस कोने में अलमारी रखना अशुभ माना जाता हैं. 4. घर के दक्षिण पश्चिम कौने या सिर्फ पश्चिम दिशा में अलमारी को रखना शुभ होता हैं. इस जगह रखी गई अलमारी में कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं. 5. अलमारी के अन्दर बनी तिजोरी को कभी खाली ना रखे. इसके अन्दर कुछ ना कुछ पैसे और गहने अवश्य रखे. इस तरह घर में बरकत बनी रहती हैं. 6. अलमारी के अन्दर गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर जरूर रखे. इसे आप अलमारी के अंदरूनी या बाहरी हिस्से में चिपका सकते हैं. ऐसा करने से अलमारी के अन्दर धन की वृद्धि होती हैं. 7. अलमारी के अन्दर 5 या 7 चांदी के सिक्के जरूर रखे. ऐसा करने से घर में अचानक धन लाभ के आसार बढ़ जाते हैं. 8. घर के अन्दर रखी अलमारी का रंग क्रीम या हल्का पिला होना चाहिए. भूलकर भी घर में हरे या लाल रंग की अलमारी ना रखे. 9. घर के दक्षिण पश्चिम कौने या पश्चिम दिशा में अलमारी रखने से पहले उस स्थान पर यानी अलमारी के ठीक नीचे स्वस्तिक का निशान बना दे. एक स्वस्तिक का चिह्न आप अलमारी के ऊपर भी बना सकते हैं. ऐसा करने से घर में धन चोरी होने का खतरा टल जाता हैं. 10. अलमारी पर धुल की परत ना जमने दे. इसकी साफ़ सफाई का ध्यान रखे. तभी लक्ष्मी इसके अन्दर आएगी.

Message Us

Keywords

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          products False False +918042783835