
क्या मुख्य द्वार में बोर होने से द्वार वेध होगा ??...

क्या मुख्य द्वार में बोर होने से द्वार वेध होगा ???? *वास्तु में द्वार व अन्य वेध? मुख्य द्वार से प्रकाश व वायु को रोकने वाली किसी भी प्रतिरोध को द्वारवेध कहा जाता है अर्थात् मुख्य द्वार के सामने बिजली, टेलिफोन का खम्भा, वृक्ष, पानी की टंकी, मंदिर, कुआँ आदि को द्वारवेध कहते हैं। भवन की ऊँचाई से दो गुनी या अधिक दूरी पर होने वाले प्रतिरोध द्वारवेध नहीं होते हैं। द्वारवेध निम्न भागों में वर्गीकृत किये जा सकते हैं- कूपवेधः मुख्य द्वार के सामने आने वाली भूमिगत पानी की टंकी, कुआँ, शौचकूप आदि कूपवेध होते हैं और धन हानि का कारण बनते हैं। मुख्य द्वार के सामन कुवाँ होने से कूप वेध कहा जाता था , पहले ये कुवाँ खुला होता था जो की दुर्घटना का कारण होने की वजह से दोषपूर्ण माना जाता था लेकिन यदि मुख्य द्वार में बोर हो और वह इशान कोण में हो तो कोई भी दोष नही देगा ठीक इसी तरह यदि मुख्य द्वार में जमीन के अंदर पानी की टंकी और सेप्टिक टेंक हो और उपर से छत हो तो कोई दोष नही होगा
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
