SHIVSHAKTIJYOTISH
08042783835
https://www.astrologerinindore.com
919425964795

दोस्तों आज हम आपको मोरपंख की कुछ ऐसी खूबियाँ बताएं...

दोस्तों आज
2018-12-13T15:16:08
Shiv Shakti Jyotish
दोस्तों आज हम आपको मोरपंख की कुछ ऐसी खूबियाँ बताएं...

दोस्तों आज हम आपको मोरपंख की कुछ ऐसी खूबियाँ बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप इसे घर लाए बिना रह नहीं पाओगे. पौराणिक कथाओं में मोरपंख का विशेष महत्त्व हैं. मोरपंख को भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट पर स्थान मिला हैं. वहीँ इन्द्रदेव भी मोरपंख के सिंहासन पर बैठा करते थे. पुराने समय में ऋषि मुनियों द्वारा लिखने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल किया जाता था. यही कारण हैं कि समस्त शास्त्रों और वेदों में मोरपंख को अहम स्थान दिया गया हैं. तो चलिए मोरपंख के 25 ऐसे अद्भुत लाभों को जानते हैं जो शायद ही आपको पता हो. मोरपंख के 25 रोचक तथ्य एवं चमत्कार 1. जो व्यक्ति अपने घर में दो मोरपंख रखता हैं, उस परिवार में कभी फूट पैदा नहीं होती हैं. घर में दो मोरपंख रखने से घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं और परिवार साथ मिल ख़ुशी ख़ुशी रहता हैं. 2. जो ब्यक्ति अपने साथ हमेशा मोरपंख रखता हैं उसके साथ कभी कोई दुर्घटना नहीं होती हैं. मोरपंख सदैव अपने पास रखने से आपका भाग्य प्रबल हो जाता हैं और किसी भी दुर्घटना का भाग नहीं बनते हो. 3. मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मक उर्जा घर से बाहर निकल जाती हैं और सकारात्मक उर्जा घर के अन्दर आ जाती है. आप तो जानते ही हैं जिस घर में सकारात्मक उर्जा रहती हैं वहां लक्ष्मी जी जल्दी आती हैं. 4. यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर हैं या उसका पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता हैं तो आप उसके स्कूल बेग में एक मोरपंख रख दे. ऐसा करने से आपके बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा और वो परीक्षा में अच्छे अंको से पास होगा. 5. जिन लोगो की राशि में राहू दोष होता हैं उन्हें अपनी जेब या डायरी में मोरपंख रखना चाहिए. ऐसा करने से राहू दोष चला जाता हैं और आपके कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती हैं. 6. मोर का प्रिय भोजन सांप हैं. यहीं कारण हैं कि सांप मोर से डरता हैं. यदि आपको सांप से डर लगता हैं तो अपने पास एवं घर में एक मोर पंख जरूर रखे. ऐसा करने से सांप आपके या आपके घर के नजदीक नहीं आएगा. आप चाहे तो मोर पंख को घर के बाहर भी लटका सकते हैं. 7. मोरपंख को सिर पर रखने से विद्या लाभ होता हैं. अर्थात जिन व्यक्ति की बुद्धि कमजोर होती हैं वो भी ज्ञानी बन जाते हैं. आप चाहे तो मोरपंख को अपनी टोपी पर लगा सकते हैं या घर में ही रोजाना कुछ घंटे सिर पर पहन सकते हैं. 8. घर का मुख्यद्वार यदि वास्तु के अनुसार नहीं बना या लगा हैं तो उस द्वार पर तीन मोरपंख लगा दे. इस मोरपंख के नीचे आपको भगवान श्रीगणेश का चित्र भी लगाना होगा. ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाता हैं और घर परिवार पर कोई भी मुसीबत या तकलीफ नहीं आती हैं. 9. यदि आपके जीवन में एक साथ दुखो का पहाड़ टूट पड़े और आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाए तो घर के कमरे या बेडरूम में मोरपंख लगाना चाहिए. इस बात का ध्यान रखे कि यह मोरपंख आपको कमरे के अग्नि कोण में ही लगाना होगा. ऐसा करने से सारी मुसीबतें धीरे धीरे दूर चली जाती हैं. 10. ये तो सभी जानते हैं कि पति पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं. ऐसे में सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शादी वाले एल्बम में एक मोरपंख लगा दे. ऐसा करने से पति पत्नी में झगड़े नहीं होंगे और प्रेम बढ़ेगा. 11. मोरपंख को रात में अपने घर आँगन के बाहर रख दे. ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा का नाश होता हैं और घर में शान्ति बनी रहती हैं. 12. यदि आप जीवन में सदैव सफल होना चाहते हैं तो अपने पास एक मोरपंख रखना शुरू कर दे. इस मोरपंख से निकलने वाली पोसिटिव एनर्जी आपको किसी भी काम में फ़ैल नहीं होने देती हैं. 13. यदि आप रात को डरावने सपनो से परेशान रहते हैं तो अपने सिरहाने मोरपंख को रख कर सौ जाए. ऐसा करने से डरावने सपने आना तो बंद होंगे ही साथ ही आपको अगली सुबह मनमोहक होगी. 14. मोरपंख को कभी भी जमीन पर ना फेंके. इसे कृष्ण भगवान का अपमान माना जाता हैं. ऐसा करने से आपके घर की तरक्की रुक जाती हैं. साथ ही इस बात का भी ध्यान रहे कि आप मोरपंख को कभी लात ना मारे वरना आपके साथ कोई अनर्थ हो सकता हैं. 15. यदि कोई व्यक्ति आपको अपनी मर्जी से ख़ुशी ख़ुशी मोरपंख देता हैं तो आपके जीवन की सफलता के सारे रास्ते खुल जाते हैं. बस इस बात का ध्यान रखे कि आपको उनसे यह मोरपंख मुंह से नहीं माँगना हैं. उन्हें ये आपको अपनी स्वेच्छा से देना होगा. तभी आपको इसका लाभ मिलेगा. 16. पुरानी मान्यताओं के अनुसार मोरपंख मोर के मरने, या उस से झड़ने के बाद भी सदा जीवत रहता हैं. यही कारण हैं कि इसका असर इतना प्रबलशाली होता हैं. 17. आप जब भी किसी मोरपंख को खरीदते हैं तो उसे शुभ महूरत देख कर ही खरीदना चाहिए. अशुभ महूरत पर ख़रीदा गया मोरपंख लाभ नहीं देता हैं. 18. घर के दक्षिण पूर्वी कोने में मोरपंख लगाने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती हैं. ऐसे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं. 19. आप जब भी कोई मोरपंख ख़रीदे तो इस बात का विशेष ध्यान रखे कि वह कहीं से भी टुटा ना हो. ऐसा मोरपंख पास में रखना अशुभ माना जाता हैं. इसलिए हमेशा साबुत और सही हालत वाला मोरपंख ही लाए. 20. मोरपंख को घर में लाने के पूर्व श्रीकृष्ण भगवान का नाम जरूर ले. ऐसा करने से घर में सम्रद्धि आती हैं और सारे रुके कार्य भी समय पर पुरे हो जाते हैं. 21. मोरपंख को घर की तिजोरी या पूजा स्थल वाली जगह पर रखने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती हैं और आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहती हैं. 22. मोरपंख को घी में डुबो कर पीपल के पेड़ पर बाँध देने से शत्रुओं का विनाश होता हैं. यह उपाय करने से शत्रु आप पर कभी विजय प्राप्त नहीं कर पाता हैं. 23. मोरपंख से बच्चे की नजर उतारने से वह कभी बीमार नहीं पड़ता हैं और ना ही किसी की बुरी नजर उसका कुछ बिगाड़ पाती हैं. 24. मोरपंख को किताब में रखने से उस किताब का पढ़ा याद रहता हैं. 25. मोरपंख को गंगाजल में डुबो कर घर में उस से छिड़काव करने से भूत प्रेत दूर रहते हैं.

Message Us

Keywords

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          products False False +918042783835