
दूध का उबलना शुभ या अशुभ 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 घर में प्रयोग ...

दूध का उबलना शुभ या अशुभ 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 घर में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएँ भी हमें शुभाशुभ का संकेत देती हैं ! घर में प्रयोग किया जाने वाला दूध भी हमें शुभाशुभ संकेत देता है ! कभी-कभी गैसादि पर रखा दूध उबल कर नीचे गिर जाता है ! कई बार हम गैस बंद करना भूल जाते हैं, जिससे दूध उबल कर नीचे गिर जाते है ! भले ही दूध उबल कर नीचे गिरने का कारण गैस का उबल कर नीचे गिरना ही क्यों न हो, अथवा कोई अन्य कारण ! वास्तव में दूध का उबल कर बाहर गिरना एक शुभ शकुन या संकेत है ! यह शकुन हमें भविष्य में मिलने वाले शुभ समाचार का संकेत है ! यह सुख-समद्धि तथा वैभवादि का सूचक है ! हाँ ! दूध जलना नहीं चाहिए ओर बर्तन से बाहर गिरना चाहिए ! किंतु एक बात ध्यान रखें, यदि आप जानबूझकर दूध उबालकर बर्तन के बाहर गिरायेगें, तो यह शकुन निष्फल ही जाएगा अर्थात इसका कोई भी शुभाशुभ फल हमें प्राप्त नहीं होगा ! कुछ व्यक्ति गैसादि पर उबलता हुए दूध का नीचे गिरना अशुभ मानते हैं, किंतु यह अशुभ शकुन नहीं है ! हाँ यदि गिलास आदि में रखा दूधपाँव टकराने अथवा आपका हाथादि लगने से गिर जाए, तो यह अपशकुन होता है !📚🖍🙏🙌 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
