
*कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता ...

*कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। कुछ आसान बातें ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है। ये हैं 5 ऐसे वास्तु दोष जिनकी वजह से घर में हमेशा अशांति बनी रहती है...* 1-घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे परिवार के मुखिया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 2-घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 3-सूर्योदय के समय घर की खिड़कियां खुली रखनी चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है। 4-घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है। 5-घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेसिन नहीं होना चाहिए। इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर ऐसा हो वॉश बेसिन के आगे पर्दा जरूर लगाएं।
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
