
धनतेरस पर करें ये टोटका, जान जाएंगे अपनी आर्थिक स्...
धनतेरस पर करें ये टोटका, जान जाएंगे अपनी आर्थिक स्थिति का हाल धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, बरतन आदि की खरीदारी करते हैं। लोगों की आस्था है कि इस दिन ऐसा करने से साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और पैसों को लेकर संकट नहीं आता है। यही वजह है कि हर साल धनतेरस के मौके पर हर घर में कुछ ना कुछ खरीदने कि परंपरा है। लेकिन धनतेरस के मौके पर खरीदारी के बावजूद आपको पूरे साल धन से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती है तो आप एक आसान टोटके के जरिए इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। धनतेरस के दिन आपको एक आसान सा टोटका आजमाना है और इससे आप आने वाले समय में अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में जान सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ पांच रूपए खर्च करने हैं। आप धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीद कर ले आएं। इसे आप संभालकर अपने पूजा घर में रख दें। इस धनिया को आप दिवाली के दिन निकालकर माता लक्ष्मी के सामने रखकर पूजा करें। अगले दिन आप इस धनिया को सुबह के समय गमले या फिर घर के बगीचे में बिखेर दें। ऐसी मान्यता है कि साबुत धनिया से यदि हरा भरा पौधा उग जाता है तो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थित बढ़िया रहेगी। यदि धनिया का पौधा हरा लेकिन थोडा कमजोर है तो पैसों को लेकर आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। पीला और बीमार पौधा या फिर पौधा ना उगना संकेत देता है कि आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खुशहाली के लिए अपना सकते हैं ये टोटका ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन जो उपाय किया जाता है उसका लाभ 13 गुना बढ़कर व्यक्ति को मिलता है। इस दिन 13 अंक बेहद शुभ माना जाता है। आप इस पावन दिन पर घर के अंदर 13 दिए और घर की दहलीज और बाहर की तरफ 13 दिए जलाएं।
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
