SHIVSHAKTIJYOTISH
08042783835
https://www.astrologerinindore.com
919425964795

●●ऊँ●●★★ *होली पर विशिष्ट लघु प्रयोग और उपाय :-* ...

2020-03-09T07:51:30
Shiv Shakti Jyotish
●●ऊँ●●★★ *होली पर विशिष्ट लघु प्रयोग और उपाय :-*...

●●ऊँ●●★★ *होली पर विशिष्ट लघु प्रयोग और उपाय :-* ◆ *होली के त्योहार को रंग, उमंग और खुशी का त्योहार मानाजाता है। इस दिन सभी गले-शिकवे भूलकर आपस में मेल-मिलाप करते हैं।* °◆ *होली की रात भी कई लाभ देने वाली होती है शास्त्रों में होली की रात को सिद्धि की रात कहा गया है। इस दिन नकारात्मक और सकारात्मक उर्जा दोनों ही बहुत सक्रिय रहते हैंइसलिए इस दिन का प्रयोग सदियों से सिद्धियां हासिल करने के लिए लोग करते आए हैंअगर आप भी किसी परेशानी से जूझ-रहे हैं तो इस दिन कुछ उपायों को आजमाकर लाभ और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।* ◆◆ *होलिका दहन का शुभ मुहूर्त :-* ◆◆ *होलिका दहन का दिन: 9 मार्च 2020* ● *संध्या काल में :- 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक* ● *भद्रा पुंछा – सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर51 मिनट तक* ● *भद्रा मुखा – सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर32 मिनट तक* ◆ 1. स्वास्थ्य लाभ के लिए उपाय :- *होलिका दहन के दिन सरसों के तेल में सरसों की खली मिलाकर पूरे शरीर की मसाज करें। शरीर से निकलने वाले मैल को होलिकाग्नि में डाल देंमाना जाता है कि इससे रोग और शोक का अंत होता है इसके अलावा इस दिन लाल रंग के धागे से शरीर को नाप लें और धागे को अग्नि में अर्पित कर दें। यह उपाय भी स्वस्थ्य के लिए उत्तम माना गयाहै। ◆ 2. कर्ज मुक्ति और धन लाभ के लिए :- *होली का पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की याद में मनायाजाता है। प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था नृसिंहभगवान तंत्र साधना के लिए भी जाने जाता हैं। होली के अवसर पर नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें होलिकाग्नि में नारियल डालें तो यह धन के लिए शुभ होता है इससे कर्ज के बोझ सेमुक्ति मिलती है। ◆ 3. सफलता के लिए करें होली पर यह उपाय :- लगातार बीमारी से परेशान हैं, तो होलिका दहन के बाद बची राख मरीज के सोने वाले स्थान पर छिड़कने से लाभ मिलता है। सफलता प्राप्ति के लिए होलिकाग्नि में नारियल, पान तथा सुपारी अर्पित करें। ◆ 4 खर्च नियंत्रित करने के लिए :- *गृह क्लेश से निजात पाने और सुख शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं। इसके अलावा होलिका दहन के दूसरे दिन राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर पैसों के स्थान पर रखने से बेमतलब के खर्च रुक जाते हैं। ◆ 5. सुखमय होगा दांपत्‍य जीवन :- *दांपत्य जीवन में शांति के लिए होली की रात उत्तर दिशा मेंएक पाट पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल के ढेर पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें इसके बाद केसर का तिलक कर घी का दीपक जलाएं और नवग्रह एवं कामदेव रति की पूजा करें। ◆ 6. विवाह बाधा दूर करने के लिए :- *जल्द विवाह के लिए होली के दिन सुबह एक पान के पत्ते पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और बिना पीछे मुड़े घर आ जाएं। अगले 21 दिन यह उपाय करते रहें। ◆ 7. नहीं लगेगी बुरी नजर :- *बुरी नजर से बचाव के लिए गाय के गोबर में जौ, अलसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बना कर इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। होलिका की राख को घर के चारों तरफ छिड़क देने से भी घर की खुशी को बुरी नजर नहीं लगती है। ◆ 8. व्‍यापार में लाभ के उपाय :- *होली की रात “ॐ नमो धनदाय स्वाहा” मंत्र के जाप से धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यापार में वृद्धि और लाभ होता है ऐसी मान्यताएं कहती हैं। ◆ 9. टोने टोटके से बचने के उपाय :- *किसी टोटके से राहत पाने के लिए होली की रात होलिका दहन स्थल पर एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले या काले कपड़े में बांधकर नदी में प्रवाहित कर दें। ◆ 10. परिक्रमा से लाभ मिलेगा :- *होली की रात 12 बजे किसी पीपल वृक्ष के नीचे घी का दीपकजलाने और सात बार परिक्रमा करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा उधार की रकम वापस पाने के लिए होलिका दहन स्थल पर जिसने कर्ज लिया है उसका नाम अनार की लकड़ी से लिखकर होलिका से धन वापसी करने की प्रार्थना करने पर धन की वापसी जल्दी हो जाती है ऐसी मान्यताएं कहती हैं।

Message Us

other updates

Book Appointment

No services available for booking.

Select Staff

AnyBody

Morning
    Afternoon
      Evening
        Night
          Appointment Slot Unavailable
          Your enquiry
          Mobile or Email

          Appointment date & time

          Sunday, 7 Aug, 6:00 PM

          Your Name
          Mobile Number
          Email Id
          Message

          Balinese massage - 60 min

          INR 200

          INR 500

          products False False +918042783835