
पुखराज रत्न ओर ज्योतिष शास्त्र पुखराज को वृहस्पति ...

पुखराज रत्न ओर ज्योतिष शास्त्र पुखराज को वृहस्पति गृह का रत्न माना जाता है। इसको धारण करने से पहले ज्योतिषी से अवश्य मिलें। अच्छे परिणाम के लिए पुखराज का शुद्ध होना बहुत आवश्यक है, पुखराज मीन और धनु राशि के जातकों को मूलतः पहनने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वृहस्पति कमज़ोर होने पर पुखराज बेहद उपयोगी है। पुखराज धन-सम्पदा और ख्याति प्रदान करता है। शिक्षा या कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। जिन वर-कन्याओ के विवाह में विलम्भ हो रहा हो उन्हें पुखराज अवश्य धारण करना चाहिए, मेरे अनुभव से पुखराज धारण करने से वर, कन्याओ का विवाह अच्छे घर में होता है! जिन दम्पत्तियो को पुत्र की लालसा हो उन्हें भी पुखराज अवश्य धारण करना चाहिए क्योकि ब्रहस्पति पति और पुत्र दोनों का कारक होता है, पुखराज धारण करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है, रत्न को धारण करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह अवश्य कर लें। पुखराज मानसिक शांति देता है और एकाग्रता बनाये रखने बेहद उपयोगी है। पुखराज आपको आस्तिक और धार्मिक बनता है। जिन लोगों को साँस या फेफड़े से सम्बंधित समस्या है, पुखराज उनके लिए उपयोगी साबित होता है। "कुंडली, वास्तुशास्त्र, वैदिक अनुष्ठान के लिए संपर्क करें:
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
