
चंद्रग्रह की शांति के उपाय- ********************...
चंद्रग्रह की शांति के उपाय- ********************* ज्योतिष में चंद्र मन का स्वामी है। मानसिक अशांति सबसे अधिक हानिकारक है। चंद्रमा यदि पीड़ित हैं या अस्त है या पाप कर्तरी में है तो अति पीड़ादायक होता है। चंद्रमा की शांति हेतु निम्न उपाय करने चाहिए- १- चंद्रयंत्र चांदी पर खुदवाकर सोमवार को पूजाघर में स्थापित करें या स्वयं धारण करें।भोजपत्र पर भी धारण किया जा सकता है। २- निम्न में से किसी भी मंत्र का जप किया जा सकता है- (क)ॐ इमंदेवाऽसपत्न गुं सुवध्वं महते क्षत्राय महतेज्येष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य पुत्रमुस्यै पुत्रमुस्यै विशऽएष वोऽमी राजा सोमोऽष्माकं ब्राह्माणाना गुं राजा ।। (ख) ॐ अमृतांगाय विद्महे कला रूपाय धीमहि तन्नो सोम: प्रचोदयात्। (ग) ॐ सों सोमाय नम:। (घ)ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:। ३- सोमवार का व्रत रखना चाहिए । शिवपूजन कर सायं काल नमक रहित भोजन करना चाहिए। ४- चंद्रकवच का नियमित पाठ करना चाहिए। ५- चांदी का सिक्का पास में रखना चाहिए। ६- सोमवार को सफेद गायों को गुड़ -चावल खिलाना चाहिए। ७-दक्षिणावर्ती शंख का नियमित पूजन करना चाहिए। ८- प्रत्येक सोमवार को बबूल के वृक्ष में दूध डालना चाहिए। ९- शिवाभिषेक सोमवार को गोदुग्ध से करना चाहिए तथा पलाश की गीली समिधा में घी मिलाकर हवन करना चाहिए। १०- वटवृक्ष की गीली समिधा में घी मिलाकर गायत्री मंत्र से हवन करना चाहिए। इस तरह चंद्र की पीड़ा की शांति के लिए उपरोक्त उपायों का सहारा लिया जा सकता है। अलख निरंजन।।।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
