
एस्ट्रोलॉजी हाउस :-आज वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा ति...
एस्ट्रोलॉजी हाउस :-आज वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है।आज की पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा भी कहते हैं। आज विशेष पूजा अर्चन में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना श्री महालक्ष्मी के साथ करने पर परम सुख और सौभाग्य प्रदान करती है। आज के दिन एक विशेष कर्म अगर आप सभी करते हैं तो आपके यहां धन-धान्य की पूर्णता बनी रहती है।आज एक विशेष प्रयोग में आप अनार आम अशोक की कलम बनाकर सफेद कागज पर कुंकुम ओर हल्दी का तिलक लगकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का मन मे उच्चारण करते हुए यन्त्र बनाए।इस यंत्र बनाने की विधि में और कुमकुम और हल्दी का मिश्रण बनाकर उसमे शुद्ध जल मिलाकर उससे यंत्र का निर्माण करें।अगर आप अनार की कलम से श्री महालक्ष्मी नमःअथवा श्री विष्णु लक्ष्मी नमः लिखकर आप उसका प्रतिदिन पूजन करते हैं तो वर्ष भर तक आपके यहां लक्ष्मी का निवास होता है।अगर आप आम की कलम से स्वस्तिक श्री का निर्माण करते हैं तो आपको यश कीर्ति मान सम्मान मिलता है।अगर आप अनार की कलम से बीसा यन्त्र बनाते हैं अथवा रिद्धि-सिद्धि लिखते हैं तो आपको 6 महीने के अंदर ही अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। जिनके कर्ज है अथवा जो मानसिक वेदना से पीड़ित है दांपत्य जीवन में कड़वाहट है ऐसे सभी सज्जन आज के दिन बरगद या पीपल के पेड़ को गले लगाएं और अपने मनोरथ उनसे पूर्ण करेने के लिए प्राथना करे। आज के दिन पानी में चंद्रमा के दर्शन करने से जीवन पर जो कलंक लगा हुआ रहता है वो कलंक दोष दूर होता है
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
