
*तुलसी के पौधे सूखने या काला पड़ने पर भगवान* *की तर...

*तुलसी के पौधे सूखने या काला पड़ने पर भगवान* *की तरफ से मिलता है ये संकेत ?* धार्मिक शास्त्रों में तुलसी का पौधा बहुत महत्वपूर्ण माना गया है और इसे बेहद पवित्र भी माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत शुभ होता है और इससे घर का वातावरण पवित्र हो जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी के पौधे को रोजाना जल अर्पण करने से दैवीय कृपा बनी रहती है और वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है। धार्मिक कथन के अनुसार तुलसी माता को इंसान का उद्धार करने के लिए ही धरती पर भेजा गया है। तुलसी का पौधे अनेक औषधीय गुण से भी भरपूर होता है। तुलसी के पौधे से घर में लगाने से सकारात्मकता का वास होता है पर तुलसी के पौधे को लेकर कुछ नियम है जिन्हे जानना और इनका पालन करना बेहद आवश्यक है। तुलसी को घर में सिर्फ लगाना काफी नहीं है बल्कि इसकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। अच्छे से देखभाल ना होने पर तुलसी का पौधा बहुत जल्दी सोचने लगता है और परिवार पर विपत्तियां आ सकती है। आईये जानते है तुलसी के पौधे के नियम। 1.कहा जाता है कि भूलकर भी तुलसी के पौधे को रविवार, एकादशी और सूर्य या चन्द्र ग्रहण के दिन नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद भी तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए। 2. तुलसी के नीचे हर शाम घी का दीपक जलाना चाहिए और तुलसी माता की आरती करनी चाहिए। 3.अगर किन्ही वजहों से तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे फेंकने की बजाय नदी में प्रवाहित कर दें और उस जगह दूसरा पौधा लगा दें। साथ ही तुलसी माता से माफ़ी मांगे। 4.घर में सूखे हुए तुलसी के पौधे को रखना अशुभ माना जाता है। तुलसी का पौधे के सूखने पर घर में कोई बड़ा संकट आ सकता है। 5.धर्मशास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते को भगवान गणेश और भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
