
" पितृ दोष " पितृ दोष एक अदृ...

" पितृ दोष " पितृ दोष एक अदृश्य बाधा है .ये बाधा पितरों द्वारा रुष्ट होने के कारण होती है पितरों के रुष्ट होने के बहुत से कारण हो सकते हैं , आपके आचरण से, किसी परिजन द्वारा की गयी गलती से , श्राद्ध आदि कर्म ना करने से , अंत्येष्टि कर्म आदि में हुई किसी त्रुटि के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा मानसिक अवसाद, व्यापार में नुक्सान , परिश्रम के अनुसार फल न मिलना , विवाह या वैवाहिक जीवन में समस्याएं, कैरिअर में समस्याएं या संक्षिप्त में कहें तो जीवन के हर क्षेत्र में व्यक्ति और उसके परिवार को बाधाओं का सामना करना पड़ता है पितृ दोष होने पर अनुकूल ग्रहों की स्थिति , गोचर , दशाएं होने पर भी शुभ फल नहीं मिल पाते, कितना भी पूजा पाठ , देवी , देवताओं की अर्चना की जाए , उसका शुभ फल नहीं मिल पाता। अतः इस पितृ पक्ष में अपने पितरों को तृप्त करे।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
