
हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है और कोई भी अक्षर वैसा क्...

हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है और कोई भी अक्षर वैसा क्यूँ है? उसके पीछे कुछ कारण है , अंग्रेजी भाषा में ये बात देखने में नहीं आती। _______________ _______ क, ख, ग, घ, ङ- कंठव्य कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय ध्वनि कंठ से निकलती है। एक बार बोल कर देखिये। च, छ, ज, झ, ञ- तालव्य कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय जीभ तालू से लगती है। एक बार बोल कर देखिये। ट, ठ, ड, ढ , ण- मूर्धन्य कहे गए, क्योंकि इनका उच्चारण जीभ के मूर्धा से लगने पर ही सम्भव है। एक बार बोल कर देखिये। त, थ, द, ध, न- दंतीय कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय जीभ दांतों से लगती है। एक बार बोल कर देखिये। प, फ, ब, भ, म, - ओष्ठ्य कहे गए, क्योंकि इनका उच्चारण ओठों के मिलने पर ही होता है। एक बार बोल कर देखिये । _______________ _________ हम अपनी भाषा पर गर्व करते सही है परन्तु लोगो को इसका कारण भी बताईये | इतनी वैज्ञानिक भाषा दुनिया की कोई भाषा नही है....
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
