
*ऐसे प्रयोग करें फिटकरी, वास्तु दोष होंगे दूर, होग...

*ऐसे प्रयोग करें फिटकरी, वास्तु दोष होंगे दूर, होगा धनागमन* फिटकरी एक औषधि ही नहीं वरन वास्तु शास्त्र में भी इसे बहुत उपयोगी माना गया है। नमक की तरह दिखने वाली फिटकरी सेंधा नमक की तरह चट्टानों से मिलती है। फिटकरी के अनेक औषधीय उपयोग हैं। औषधीय उपयोग के अलावा ज्योतिषियों अनुसार फिटकरी के कुछ और भी प्रयोग होते हैं जिनको करने से जीवन में अनेक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आइए जाने वास्त्रु दोष दूर करने में कैसे सहायक है फिटकरी। *वास्तुदोष से मुक्ति देती है फिटकरी* आपके मकान में कमरे की खिड़की, दरवाजा या बॉलकनी ऐसी दिशा में खुले, जिस ओर कोई खंडहरनुमा मकान स्थित हो। या वहां कोई उजाड़ जमीन या प्लाट पड़ा हो या फिर बरसों से बंद पड़ा मकान हो, श्मशान या कब्रिस्तान स्थित हो, तो यह अत्यंत अशुभ है। *यहां रखें फिटकरी* ऐसे मकान में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए किसी शीशे की प्लेट में कुछ छोटे-छोटे फिटकरी के टुकड़े आदि खिड़की या दरवाजे या बालकनी के पास रख दें तथा उन्हें हर महीने नियम से बदलते रहें, तो वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा घर के प्रत्येक कमरे में तथा कार्यालय के किसी कोने में रख देने से वहां का वास्तु दोष कुछ हद तक कम हो जाता है। *बाथरूम में ऐसे रखें फिटकरी* बाथरूम में खड़े नमक या फिटकरी से भरा एक कटोरा कहीं ऐसी जगह रखें जहां से हवा का प्रवाह सुचारू रूप से होता हो। हर महीने इस कटोरे के नमक या फिटकरी को बदलते रहें। माना जाता है कि हवा में मौजूद नमी के साथ-साथ यह नमक आसपास की नकारात्मक ऊर्जाओं को भी अपने अंदर समाहित कर लेता है और फिटकरी कीटाणुओं को मार देती है। *फिटकरी ऐसे रखेंगे तो होती रहेगी बरकत* किसी दुकान या प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर काले कपड़े में फिटकरी बांधकर लटका देने से बरकत बरकरार रहती है और धन की आवक बनी रहती है। *ऐसे प्रयोग में लाएंगे फिटकरी तो होता रहेगा धन का आगमन* प्रतिदिन रात को सोते समय अपने दांत फिटकरी से साफ करेंगे तो लाभ होगा। इसके अलावा आप कभी कभार फिटकरी के पानी से स्नान भी करें। इससे शुक्र के दोष दूर होकर धनलाभ होता है। *ऐसे मिलती है सफलता* 5 टुकड़े फिटकरी, 6 नीले फूल और 1 कमर में बांधने वाला बेल्ट नवमी के दिन देवी को चढ़ा दें। दशमी के दिन बेल्ट को किसी कन्या को दे दें, नीले फूल बहते पानी में डालें और फिटकरी के टुकड़े को संभालकर रख लें। साक्षात्कार देने जाते समय ये टुकड़े अपने पास रखेंगे तो सफलता मिलेगी। दूसरा यह कि कारोबार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे हैं तो ये फिटकरी के टुकड़े अपने पास रखेंगे तो अवश्य सफलता मिलेगी। *ऐसे मिलेगी ऋण से मुक्ति* एक पान के पत्ते पर थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर बांधकर बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा दें। यह कार्य तीन बुधवार करेंगे तो लाभ मिलेगा।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
