
मां लक्ष्मी की कृपा से जुड़ी शुभ संकेत... अगर आप...

मां लक्ष्मी की कृपा से जुड़ी शुभ संकेत... अगर आपको सपने में बार-बार पानी या हरियाली दिखाई दे तो समझ लें कि आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होने वाली है। अगर सपने में मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखाई दे तो समझ लीजिए की बहुत जल्द मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी धन संबंघी परेशानियां दूर होने वाली है। सपने से सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसे मां लक्ष्मी का शुभ संकेत माना जाता है। अगर आते-जाते सफेद सांप दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत है। अगर सुबह उठते ही शंख और मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो समझ लें कि अच्छे दिन आने वाले हैं। अगर सुबह-सुबह गन्ना दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपको धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर से निकलते ही अगर आपको सफाईकर्मी दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। घर से निकलते ही अगर गाय दिखाई दे तो उसे शुभ संकेत माना जाता है। यदि गाय सफेद हो तो बहुत ही शुभ होता है। सुबह जगते ही अगर आपको दूध-दही से भरे बर्तन दिखाई दे तो समझ लीजिए आपका दिन शुभ है। यात्रा पर जाते समय सांप, बंदर, कुत्ता, या कोई पंक्षी दिखाई दे तो आपकी यात्रा मंगलमयी होगी। सुबह-सुबह नारियल, मोर, हंस, फूल, पुष्पमाला आदि दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
