
पित्रदोष से निवारण हेतु घर की दक्षिण दिशा की दीवार...
पित्रदोष से निवारण हेतु घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर अपने किसी स्वर्गीय परिवारजन की तस्वीर लगाने से लाभ होगा। इस तस्वीर पर नियमित हार चढ़ाएं और इसकी पूजा करें। पूर्वजों और बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से बड़ी से बड़ी विपत्ति भी टल जाती है। यदि परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी है तो उनकी निर्वाण तिथि पर #ब्राह्मण अथवा किसी गरीब को भोजन कराएं अथवा भोजन में मृतात्मा की पसंद का कम से कम कोई #एक व्यंजन अवश्य ही बनाएं। माना जाता है कि इस दिन गरीबों एवं जरूरतमंदों को वस्त्र और अन्न का दान करने से भी पितृ दोष शांत होता है। इसके अलावा नियमित 21 सोमवार तक प्रात: नंगे पैर शिव मंदिर जाएं और #आक के 21 फूल, पंचामृत (दूध दही घी शहद शक्कर ) और बिल्व पत्र से भगवान शिव की पूजा करें। नियमित रूप से अपने ईष्ट देव की पूजा करने से भी यह दोष समाप्त होता है। घर में दीया जलाएं। विष्णु भगवान के मंत्र जाप, श्रीमद्भावगवत गीता का पाठ करने से भी पित्तरों को शांति मिलती है और दोष में कमी आती है। श्री युत
Keywords
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
