
*ज्योतिष विशेष* *लड़ाई और हमारे ग्रह* *मंगल*...

*ज्योतिष विशेष* *लड़ाई और हमारे ग्रह* *मंगल* यदि लग्न में नीच का मंगल बैठा है या लग्न को मंगल देख रहा है या मंगल उच्च का होकर बैठा है तो ऐसा जातक लड़ाई करने में बहुत तेज होता है और मारपीट में सर फोड़ने तक की हैसियत रखता है ऐसे लोग जब लड़ाई होती है तो जब तक खून नहीं देख लेते तब तक शांत नहीं होते और कहीं राहु बैठा है तो बात और आगे तक चली जाती है यदि मंगल के साथ राहु बैठा है *शनि* यदि किसी जातक के लग्न में शनि बैठा है तो वह अपने लड़ाई झगड़े को कोर्ट तक जरूर ले जाता है और आदमी को तड़पा तड़पा के मारता है या कोई ऐसे लंबे चक्कर आता है कि उसके विरोधी का पूरा जीवन नाश हो जाता है मैंने कई लोगों की पत्रिका में देखी जिनका संबंध लग्न में बैठा शनि का वह कोर्ट केस ज्यादा करते है *राहु, केतु* यदि लग्न में राहु केतु बैठा है तो ऐसा जातक चुपके वार करता है और अपने विरोधी को बेवजह परेशान करता है राजनीतिक दबाव बनाता है उसके खिलाफ बेवजह षड्यंत्र करवाता है *हरि ॐ तत्सत*
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
