
शास्त्रों ने कहीं ना कहीं इस बात को बताया भी है कि...

शास्त्रों ने कहीं ना कहीं इस बात को बताया भी है कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए, कौन सी सावधानियां पूजन करते समय रखनी चाहिए। भगवान वराह ने वराह पुराण में पूजा के समय निषेध कामों के बारे में बताया है। इस पुराण में वराह भगवान ने पूजा से जुड़े ऐसे ही दस काम बताए हैं, जो इस प्रकार हैं… 1. पूजा के दौरान कोई नीले या काले कपड़े पहनता है तो वो पूजा नहीं है। 2. अपराध करके धन कमाकर मेरी सेवा या उपासना करता है। वह पूजा नहीं, अपराध करता है। 3. जो किसी शव को स्पर्श करके बिना स्नान किए पूजा करता है। वह पूजा भी मुझे स्वीकार्य नहीं है। 4. जो संभोग करके बिना स्नान किए मेरा पूजन करता है। यह भी एक अपराध है। 5. कोई गुस्सा करके मेरी उपासना करता है तो ऐसी पूजा भी स्वीकार नहीं होती है। 6. अंधेरे में भगवान की मूर्ति या तस्वीर को स्पर्श करना या पूजा करना दोनों ही भागवत अपराध है। 7. घंटी-शंख आदि की आवाज किए बिना पूजा करता है। वह भी मुझे स्वीकार्य नहीं है। 8. जो पूजा से पहले या बाद बेमतलब की बातें करता है तो उस पूजा को मैं स्वीकार नहीं करता हूं। 9. कुछ भी खाकर बिना कुल्ला किए जो भी पूजा करता है उसकी पूजा स्वीकार नहीं होती। 10. जो दीपक का स्पर्श करके बिना हाथ धोए मेरी उपासना करता है। मैं उसकी पूजा को स्वीकार नहीं करता हूं।
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.
